उत्तराखंड

उत्तराखंड : श्रद्धालुओं के लिए मददगार साबित हो रही उत्तराखंड पुलिस, यात्रा से लेकर हर छोटे-बड़े कामों में कर रही है उनकी मदद

  • श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा कराये जाने के साथ केदारनाथ पुलिसं द्वारा की जा रही उनकी मदद

रुद्रप्रयाग।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने इस वर्ष की यात्रा अवधि के दौरान जनपद पुलिस द्वारा की जा सकने वाली मदद को “ऑपरेशन मुस्कान” नाम दिया है।

केदारनाथ ड्यूटी में तैनात एक पुलिस कार्मिक को उसकी ड्यूटी के दौरान एक पर्स मिला, उसने अपने स्तर से उस पर्स स्वामी को ढूंढने का प्रयास किया परन्तु उसे सफलता नहीं मिली। चूंकि उसे अपनी ड्यूटी का निर्वहन भी करना था, ऐसे में उसने वह पर्स वहां पर नियुक्त पर्यवेक्षण अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक विवेक कुमार को देकर अपनी ड्यूटी पर चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  चूना भट्टा इलाके में मिली शिवानी की मौत की गुत्थी उलझी, विसरा रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस उपाधीक्षक श्री विवेक कुमार द्वारा उक्त पर्स को खोलकर देखा तो उसमें कुछ धनराशि व आई0डी0 थी, जिस पर महिला केकती बाई चन्द्राकर निवासी झारखण्ड अंकित था। उनके द्वारा केदारनाथ मन्दिर परिसर में सम्बन्धित नाम से महिला को पुकार लगवायी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  गंगोत्री–यमुनोत्री धाम में बर्फबारी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

कुछ देर बाद हैरान परेशान एक महिला पुलिस कार्मिकों के पास पहुंची, जिन्होंने उक्त पर्स उस महिला के सुपुर्द किया गया। अपना पर्स पाकर महिला द्वारा वहां पर तैनात पुलिस कार्मिकों को ढेर सारी दुआयें दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का “ऑपरेशन मुस्कान” सभी श्रद्धालुओं के चेहरों पर मुस्कुराहट लाने का कार्य कर रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top