उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी उत्तराखंड के लोकपर्व फूल संक्रांति (फुलदेई) की बधाई एवं शुभकामनाएं 

  • भराड़ीसैंण में बच्चों ने मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर फूलदेई का पर्व मनाया।
  • कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश वासियों की फुलदेई पर्व की दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

भराड़ीसैंण। उत्तराखंड के लोकपर्व फुलदेई के अवसर पर आज भराड़ीसैंण में राजकीय इंटर कॉलेज, भराड़ीसैंण के बच्चों ने फूलदेई के अवसर पर मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। बच्चों ने फूलदेई, छम्मा देई, देणी द्वार, भर भकार जैसे मांगल गीतों के साथ प्रकृति देवी को आभार प्रकट करने का लोकपर्व फूल संक्रांति फूलदेई का पर्व के फूलदेई के गीत और मंगल गीत भी गाये।

यह भी पढ़ें 👉  उपनल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी बच्चों के साथ प्रकृति का आभार प्रकट करने वाला लोक पर्व फूलदेई मनाया। मंत्री गणेश जोशी ने प्रकृति के त्योहार की बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि प्रकृति संरक्षण हमारी संस्कृति में है।

यह भी पढ़ें 👉  अच्छी पहल : दून अस्पताल में खुला ऑक्यूपेशनल एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर

मंत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हर्ष की बात है कि हमारे बच्चों में अपनी संस्कृति और परंपराओं से लगाव बना हुआ है। उन्होंने ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को संजोकर रखने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  पित्ताशय कैंसर मरीज की दुर्लभ सर्जरी सफल

मंत्री ने कहा प्रकृति के इस त्योहार को संजोए रखने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भगवान से कामना की कि वसंत ऋतु का यह पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लाए इस अवसर पर प्रदेशवासियों को फूलदेई की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top