उत्तराखंड

चारधाम यात्रा : अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ खोले गये विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा भी हुई प्रारम्भ

  • अक्षय तृतीया पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ खोले गये विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा हुई प्रारम्भ

उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध चार धामों में से उत्तरकाशी स्थित दो धाम श्री गंगोत्री व यमुनोत्री जी के कपाट आज अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर शुभमुहूर्त पर खोल दिए गए हैं। मां गंगा की उत्सव डोली झलसा के साथ कल शुक्रवार को अपने शीतकालीन प्रवास मुखवा (मुखिमठ) से भारी सुरक्षा बल के बीच ढोल-नगाड़ों व आर्मी बैण्ड की धुन पर हजारों श्रद्धालुओं के जयकारे के साथ प्रस्थान कर रात्रि विश्राम भैरोघाटी में करने के उपरांत आज भैरो मन्दिर से प्रस्थान कर गंगोत्री धाम पहुंची।

गंगोत्री में शुभमुहूर्त 12 बजकर 35 मिनट पर तीर्थ पुरोहितों के द्वारा पूजा-अर्चना कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए।

यह भी पढ़ें 👉  कल्जीखाल में बनेगा डिग्री कॉलेज (Degree College), मंत्री धन सिंह रावत ने किया शिलान्यास

वहीं मां यमुना जी की उत्सव डोली आज प्रातः अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशिमठ) से अपने भाई शनिदेव की अगुवाई में कालिन्दी पर्वत की तलहटी में स्थित यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। यमुनोत्री में वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ तीर्थ पुरोहितों के द्वारा 12 बजकर 41 मिनट पर धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गए हैं।

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा माँ यमुना जी के शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशिमठ) में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गयी, पूजा-अर्चना के बाद मां यमुना जी की डोली अपने भाई शनिदेव की अगुवाई में यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: यहां खाई में गिरा पेट्रोल टैंकर, चालक की मौत, अन्य व्यक्ति घायल

गंगोत्री धाम मे कपाट खुलने के शुभअवसर पर मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी, गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार, पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र, करन सिंह नग्नयाल, विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, जिलाधाकारी उत्तरकाशी अभिषेक रुहेला, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी अनुज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स प्रशान्त कुमार सहित अन्य अधिकारी कर्म0गण, गणमान्य लोग, मन्दिर समिति गंगोत्री के पदाधिकारी, मन्दिर के पुजारी एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजुद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने पर 12 लोगों पर ठोका 4 हजार जुर्माना, गंदगी फैलाने पर दो का काटा चालान

वहीं यमुनोत्री धाम पर पुलिस उपाधीक्षक बडकोट सुरेन्द्र सिंह भणडारी, एसएचओ बडकोट गजेन्द्र दत्त बहुगुणा सहित अन्य अधिकारी कर्म0गण, गणमान्य लोग, मन्दिर समिति यमुनोत्री के पदाधिकारी, मन्दिर पुजारी एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजुद रहे।

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम यात्रा पर उत्तरकाशी पुलिस सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करती है, आपकी सरल, सहज, सुगम एवं सुरक्षित यात्रा हेतु उत्तरकाशी पुलिस सदैव तत्पर है। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय द्वारा चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सीमित संख्या को समाप्त कर दिया गया है, यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन जरुर करवाये।

‘इन्फो उत्तराखंड'(infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से जुड़ी तमाम खबरों को प्रकाशित कर प्रसारित किया जाता है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो ‘इन्फो उत्तराखंड’ के व्हाट्सएप व ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:-

Contact Info

Name: Mr. Neeraj Pal
Address: I block – 291,  Nehru colony, Dehradun, uttarakhand
Phone No: +91-9368826960
Email:  [email protected]

© 2023, Info Uttarakhand
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top