उत्तराखंड

दु:खद (Rudraprayag) : गुप्तकाशी-छेनागाड़ उछोला सड़क मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, एक घायल 

रुद्रप्रयाग/इन्फो उत्तराखंड 

पर्वतीय अंचलों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, वहीं रुद्रप्रयाग से दु:खद खबर सामने आ रही है, जहां गुप्तकाशी-छेनागाड़ उछोला सड़क मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

वहीं इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग : बैठक में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को लगाई फटकार, जताई नाराजगी

मिली जानकारी के मुताबिक गुप्तकाशी-छेनागाड़ उछोला सड़क मार्ग पर वाहन संख्या UK -13TA, 0386 है, जोकि सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। वहीं वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे।

वहीं इस हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसकी सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अच्छी खबर : टी.बी. के 300 मरीजों को गोद लेगा "श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल" (Mahant Indiresh Hospital) : महाराज

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में सुनील पुत्र वसुदेव एवं दिलीप लाल पुत्र शेरू लाल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है। जबकि जगदीश सिंह पुत्र इन्द्र सिंह का रेस्क्यू कर घायल अवस्था में 108 के माध्यम से हायर सेंटर भेजा गया है। दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग : बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) पर अभद्र टिप्पणी किए जाने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के बाहर किया जमकर हंगामा, दी ये चेतावनी 

मृतकों की पहचान :-

1. सुनील पुत्र वसुदेव उम्र (26) वर्ष निवासी ग्राम उछोला (वाहन चालक)।

2. दिलीप लाल पुत्र शेरू लाल उम्र (50) वर्ष निवासी ग्राम क्यार्क बरसूडी।

घायल की पहचान:-

1. जगदीश सिंह पुत्र इंद्र सिंह उम्र (36) वर्ष ग्राम उछोला।

‘इन्फो उत्तराखंड'(infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से जुड़ी तमाम खबरों को प्रकाशित कर प्रसारित किया जाता है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो ‘इन्फो उत्तराखंड’ के व्हाट्सएप व ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:-

Contact Info

Name: Mr. Neeraj Pal
Address: I block – 291,  Nehru colony, Dehradun, uttarakhand
Phone No: +91-9368826960
Email:  [email protected]

© 2023, Info Uttarakhand
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top