उत्तराखंड

पहल : भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस विभाग (vigilance department) की बुलंद आवाज़ बने छात्र

  • वाद विवाद में तूलिका प्रथम, प्रतीक दूसरे और अम्बुज तीसरे स्थान पर रहे

नीरज पाल/ देहरादून 

देश में भ्रष्टाचार के उन्मूलन और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण हेतु विजिलेंस विभाग उत्तराखंड के सहयोग से देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने वाद विवाद प्रतियोगिता के ज़रिये भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज़ बुलंद की।

मंगलवार को देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विजिलेंस विभाग उत्तराखंड के पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र गुंज्याल उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त भारत में पुलिस और समाज के बीच समन्वय पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : IPS प्रहलाद मीणा और प्रीति प्रियदर्शिनी को सीनियर सलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति, आईजी कुमाऊं ने लगाए सितारे

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को जड़ से तभी ख़त्म किया जा सकता है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति जागरूक हो और किसी भी स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज़ उठाये और पुलिस सतर्कता विभाग तक इसकी शिकायत पहुंचाए।

पूरे समाज को अपनी ज़िम्मेदारी समझनी होगी तभी भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण किया जा सकता है। भ्रष्टाचार के उन्मूलन में पुलिस सतर्कता विभाग पूर्ण रूप से समाज के हितों के साथ खड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update : मौसम ने फिर बदला मिजाज, बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन। देखें Video

इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से 1064 नंबर डायल कर भ्रष्टाचार की शिकायत करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ जर्नलिज्म एंड लिबरल आर्ट्स की ओर से ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ विषय पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने भारत को विश्व गुरु बनाने में भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण पर ज़ोर दिया और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने की शपथ ली।

यह भी पढ़ें 👉  महाकुंभ 2025: ग्लैमर की दुनिया छोड़ बनीं साध्वी हर्षा रिछारिया, आध्यात्मिक आभा से छाईं सोशल मीडिया पर, देखिए Video

इस दौरान गुंज्याल ने वाद-विवाद के प्रतियोगियों को सम्मानित किया। विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रोफ़ेसर डॉ. आरके त्रिपाठी ने कहा कि कार्य प्रणाली के डिजिटलाइज़ होने से भ्रष्टाचार पर काफी हद तक लगाम लगी है। लेकिन इसे जड़ से समाप्त करने के लिए समाज, शासन, प्रशासन सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

कार्यक्रम में डीन एकेडेमिक्स अफेयर्स डॉ. संदीप शर्मा, मुख्य संपर्क अधिकारी बीके कौल, प्रोफ़ेसर संजीव मायरा, प्रोफ़ेसर दीपा आर्या सहित विभिन्न स्कूल्स के डीन और छात्र उपस्थित थे।

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top