उत्तराखंड

इस बार गर्मी और लू को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

रिपोर्ट: संजीव वर्मा

मानसून के जल्दी आने की संभावनाओं के बीच देश में भीषण गर्मी की आग से झुलस रहा है। भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की अभी कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है। देश के उत्तर.पश्चिम और मध्य हिस्से भयानक लू की चपेट में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के अपमान से भाजपा का दलित विरोधी चेहरा बेनकाब : डॉ. प्रतिमा

कई कस्बों और शहरों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। देश की राजधानी भी लू की चपेट में है। दिल्ली के मुंगेशपुर में यह 47.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में आज सुबह का तापमान 25 डिग्री रहा। दोपहर तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच जाएगा। हवाएं 17 से 21 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। गर्मी इस कदर बढ़ रही है कि 44 डिग्री तापमान 46 डिग्री जैसा महसूस होगा, जिससे लू चलने की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : प्रदेश में 3.03 लाख हुई 'लखपति दीदियों' की संख्या

हम अक्सर बारिश और तूफान चलने को लेकर मौसम विभाग को अलर्ट जारी करते हुए देखते हैं। इस बार मौसम विभाग ने गर्मी और लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। यह अभी एक हफ्ते से भी अधिक समय तक चलने की संभावना है, लू और गरमी से तभी राहत मिलेगी, जब मानसून आएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली के मायापुर निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी और मलबा, कई मजदूर फंसे
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top