उत्तराखंड

महिलाएं कर रहीं देश व प्रदेश का नाम रोशन, सशक्त महिला (Strong Woman) से होता है सशक्त समाज का निर्माण : रेखा आर्या

women-are-illuminating-the-name-of-the-country-and-the-state

रुड़की :  प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या आज आई०आई०टी० रूड़की पहुंची जहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में सभी छात्रों को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण विषय पर उन्होंने अपने विचार रखे। कहा कि महिलाएं हमारे देश की धरोहर है, अतः उन्हें जितना सम्मान और सशक्त किया जाए उतनी ही हमारे देश की समृद्धि होगी और हमारा देश सशक्त बनेगा।

महिलाओं का स्वास्थ्य उनके घर, परिवार और समाज के लिए कभी भी प्राथमिकता में नहीं रहा है इसलिए उन्हें इसके लिए भी जागरूक किया जाना अतिआवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

साथ ही कहा कि महिलाओं के शारीरिक, मानसिक, मौलिक और आर्थिक सशक्तिकरण के कारण ही घर, परिवार और देश का सशक्तिकरण हो सकता है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि एक स्वस्थ और समृद्ध सोच से अगर पुरुष वर्ग और एक महिला दूसरी महिला की साथी बने तो हमारे देश को एक स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध राष्ट्र होने से कोई नहीं रोक सकता है। इसके लिए जरूरी है बचपन से माता पिता अपने बच्चों में समान रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के बीज बोये।कहा कि आज हमारी बेटियां किसी से भी कम नही है ,वह आज पुरुषों के मुकाबले हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति समाज मे जो धारणा बनी थी आज बेटियां उसे तोड़ने का कार्य कर रही हैं।सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने 30 प्रतिशत का आरक्षण लागू किया है। जिसके द्वारा अब महिलाएं स्वालंबी व आत्मनिर्भर बनेगी और वह भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी।साथ ही इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति जी, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरज पाल, जिला मंत्री सतीश सैनी जी,मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर, प्रोफेसर एस. पी. सिंह जी, प्रोफेसर स्मिता झा जी, डॉ. अनुपमा बहादुर जी सहित समस्त अध्यापकगण व छात्र उपस्थित रहे!

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top