उत्तराखंड

अच्छी खबर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इन 23 कैदियों को मिलेगी रिहाई। देखें आदेश

Advertisements

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 23 कैदियों को किया जायेगा रिहा।

दो तिहाई सजा पूरी करने और अच्छे आचरण के आधार पर मिली रिहाई।

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जेल में सजाप्राप्त 23 कैदियों को रिहा कर दिया जायेगा। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न अपराधों में बंद उक्त सभी कैदी दस साल से कम सजा वाले हैं। जिन्होंने अपनी दो तिहाई सजा जेल में ही पूरी कर ली है। वहीं अब इनके अच्छे आचरण के आधार पर इनकी रिहाई हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

वहीं कई वर्षों से हर 15 अगस्त व 26 जनवरी को प्रदेश सरकार द्वारा जेल में सजाप्राप्त कैदियों को रिहा किया जाता है। इससे पूर्व 26 जनवरी के अवसर पर भी डेढ़ सौ से अधिक कैदियों को रिहा किया गया था।

लेकिन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस बार 23 कैदियों को रिहा किया जा रहा है, जिसमें से सर्वाधिक आठ कैदी हल्द्वानी जेल में बंद हैं, जबकि देहरादून और हरिद्वार जेल में चार-चार, वहीं सितारगंज ओपन जेल से तीन, टिहरी से भी एक-एक कैदियों को रिहाई दी गई है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top