उत्तराखंड

ब्रेकिंग : यहां स्कूल से लौट रहे 8 छात्रों पर ततैया ने किया हमला, 3 की हालत नाजुक

Advertisements

उत्तरकाशी/इंफो उत्तराखंड

उत्तरकाशी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी ब्लॉक के रांइका भंकोली में ततैया के काटने से विद्यालय के 8 छात्र घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले के राइंका भंकोली में विज्ञान के शिक्षक डा. शंभू प्रसाद नौटियाल ने बताया शुक्रवार दोपहर को ग्राम पंचायत ढासड़ा व अगोड़ा गांव की छात्रा कोमल, मुस्कान, दीया, भूमिका, प्रियांशु, आंचल, प्राची व छात्र आनंद स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान अचानक ततैया (अंगर्याल) ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

शिक्षक डा. शंभू नौटियाल ने बताया कि तीन बच्चों की हालत गंभीर है। सभी बच्चों को जिला अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में भर्ती करवाया गया है। घटना के बारे में अभिभावकों को जानकारी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top