उत्तराखंड

दु:खद : यहां पहाड़ी से आए मलबे की चपेट में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 10 लोग घायल, एक की मौत

रुद्रप्रयाग/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड के जनपद रुद्रप्रयाग से इस वक्त एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आने से एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक केदारनाथ यात्रा की मुख्य पड़ाव मुनकटिया का है, जहां अचानक पहाड़ी के ऊपर से गिरे मलबे की चपेट में आने से एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें वाहन में सवार 10 लोग दब गए। वहीं इस घटना में एक महिला की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  डोईवाला : भाजपा ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी गठित

वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ को दी। जिसके बाद सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम, जिला पुलिस, व स्थानीय लोगों द्वारा सयुक्त ऑपरेशन चलाकर घायलों को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  Transfer : जल संस्थान के अन्तर्गत सहायक अभियंता व अधिशासी अभियंताओं के बंपर तबादले, देखें सूची.. 

वहीं इस हादसे में मृतक महिला का नाम पुष्पा उम्र (62) वर्ष निवासी कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र के शव को कटिंग उपकरणों की सहायता से वाहन को काटकर बाहर निकालकर जिला पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

घायलों का विवरण:-

1. ज्योति पत्नी बाला साहब उम्र 40 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र।

2. कल्पना पत्नी जगदीश उम्र 59 वर्ष निवासी करजत अहमदनगर महाराष्ट्र।

3. राम सालुंके पुत्र दत्तामय उम्र 38 वर्ष निवासी गोंदा अहमदनगर महाराष्ट्र।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड : पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अभिलेख सत्यापन के लिए 118 अभ्यर्थियों की सूची जारी! 10 अप्रैल को आयोग कार्यालय में होगा सत्यापन! देखें सूची

4. क्रशाना पुत्र बाला साहब उम्र 12 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र।

5. गौतम पुत्र सुनील उम्र 24 वर्ष निवासी पटना बिहार।

6. अंकित शर्मा पुत्र उमाशंकर निवासी बिहार।

7. शिव पुत्र ओमप्रकाश उम्र 24 निवासी पटना बिहार।

8. रमेश पुत्र गब्बर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी बड़ासु।

9. टीका राम उम्र 32 वर्ष नेपाल।

10. पलमन पुत्र बांके बहादुर उम्र 30 वर्ष निवासी नेपाल।

To Top