उत्तराखंड

ब्रेकिंग : एसएसपी का बड़ा एक्शन, अब चौकी प्रभारी समेत पूरे स्टाफ को हटाया, जानिए नया मामला

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रेम नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिधौली में हुई अंधाधुंध फायरिंग के मामले में व लोगों के भारी विरोध को देखते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने तत्काल चौकी प्रभारी जगमोहन राणा समेत उनके पूरे स्टाफ को हटा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि किसी भी कीमत में किसी भी इलाके में अशांति फैलाने वाले व कानून व्यवस्था को ठेस पहुंचाने वाले लोगों को बक्सा नहीं जायेगा, साथ ही उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

बताया जा रहा है कि बीते दिनों एसएसपी ने अपने तीखे तेवर दिखाते हुए चौकियों में देर शाम लोकेशन नहीं दिए जाने के मामले में संज्ञान लेते हुए छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया था।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

वहीं इस पहले भी ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने व एफआईआर दर्ज नहीं करने के मामले में एसएसपी ने चौकी इंचार्ज व एक सिपाही को भी सस्पेंड किया था।

बताया जा रहा है कि जन्मेजय खंडूरी के ट्रांसफर के बाद एसएसपी ने चार्ज लेते ही अपने तीखे तेवर व कड़क एक्शन में नजर आ रहे हैं। उन्होंने प्रण लिया है, कि देहरादून की पुलिस व्यवस्था को सबसे पहले ठीक करेंगे। और उसके बाद आम जनता को पुलिस के प्रति उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top