उत्तराखंड

Big breaking:- भाजपा के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चौहान ने की मेयर पद के लिए दावेदारी! सौंपा आवेदन पत्र

भाजपा के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चौहान ने की मेयर पद के लिए दावेदारी। सौंपा आवेदन पत्र

देहरादून। भाजपा के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चौहान ने आगामी निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए दावेदारी की है। इस दौरान पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि, अगर भारतीय जनता पार्टी उनको टिकट सौंपती है तो वह पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरकर जीत हासिल करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

बता दें कि, टिकट की दावेदारी से पहले पृथ्वीराज चौहान ने प्रदेश कार्यालय पहुंचकर निकाय चुनाव के लिए मेयर प्रत्याशी बनाए जाने हेतु संगठन मंत्री अजय कुमार से भेंट की। इससे पहले भी वह भाजपा के सभी प्रमुख नेताओं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद माला राज लक्ष्मी शाह, पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंटकर आगामी निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी के रूप में आवेदन कर चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

आज गुरुवार को पृथ्वीराज अपने कार्यकर्ताओं साथ महानगर कार्यालय पहुंचे। अगामी नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी के लिए पर्यवेक्षक संजय गुप्ता एवं विधायक पुराला दुर्गेश लाल के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान उनके साथ शहर के सभी वर्गों के लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

इस दौरान मुख्य रूप से दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन, सुशील अग्रवाल, पंकज डिडान, संतोब सिंह, शेखर फुलारा, दिव्या सेठी, जसपाल, हरीश विरमानी, राकेश किशोर गुप्ता, हेम रस्तोगी, अमरजीत सिंह एवं बार एसोसिएशन देहरादून के अधिवक्ता आदि मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top