उत्तराखंड

Big breaking : उत्तराखंड परिवहन विभाग के दारोगा का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, जांच के आदेश

हरिद्वार: रिश्वत लेते हुए परिवहन विभाग के दारोगा का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

हरिद्वार। हरिद्वार के चंडीघाट चौक पर उत्तराखंड परिवहन विभाग के एक दारोगा का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 36 सेकेंड के इस वीडियो में दारोगा को एक वाहन चालक से पैसे लेते हुए साफ देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  आम जनता को परेशान करने वालों पर कार्रवाई से धामी सरकार क्यों कतरा रही है?

देखिए वीडियो :-

वीडियो में कार चालक यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि उसके पास ज्यादा पैसे नहीं हैं। इसके बावजूद दारोगा उसे चार हजार रुपये देने के लिए मजबूर करता है। वीडियो में दारोगा यह भी कहते सुना जा सकता है, “ये तीन है, चार बोले है।” आखिर में चालक चार हजार रुपये निकालकर दारोगा को थमा देता है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक प्रमुख संगठन के प्रतिनिधियों ने मंत्री भरत सिंह चौधरी से की शिष्टाचार भेंट

वीडियो वायरल होने के बाद हरिद्वार की आरटीओ रश्मि पंथ ने मामले का संज्ञान लिया और संबंधित दारोगा को कार्यालय से अटैच कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। वीडियो की सत्यता और इसकी तारीख की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

आरटीओ ने यह भी कहा कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभाग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top