उत्तराखंड

कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी

Advertisements
  • कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी
  • दिवाकर कोठारी को महामंत्री की जिम्मेदारी, प्रांतीय अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का निर्वाचन

हरिद्वार। कोषागार कर्मचारी संगठन, उत्तराखंड के प्रांतीय अधिवेशन में नरेंद्र सिंह नेगी को प्रांतीय अध्यक्ष और दिवाकर कोठारी को प्रांतीय महामंत्री निर्वाचित किया गया। हरिद्वार में आयोजित अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे कर्मचारियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद पर लगे धोखाधड़ी के गंभीर आरोप, वृद्ध दिव्यांग ने लगाई न्याय की गुहार

अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। निर्वाचन प्रक्रिया मुख्य चुनाव आयुक्त पीसी सैनी और सहायक चुनाव आयुक्त राजीव गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुई। चुनाव में प्रदीप ध्यानी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तनुजा बहुगुणा को महिला उपाध्यक्ष, विजयपाल चौहान को उपाध्यक्ष, देवेंद्र गौड़ को कोषाध्यक्ष और अरविंद कुमार को ऑडिटर चुना गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड RLD अध्यक्ष को लेकर विवाद गहराया, गिरफ्तारी वारंट और कुर्की आदेश के दस्तावेज वायरल, जयंत चौधरी की चुप्पी पर निगाहें

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और जायज मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद पर लगे धोखाधड़ी के गंभीर आरोप, वृद्ध दिव्यांग ने लगाई न्याय की गुहार

अधिवेशन का संचालन कृष्ण प्रसाद थपलियाल और रजनीश गुप्ता ने किया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष विकास कुमार त्यागी, जिला मंत्री विनय कुमार सैनी सहित मोहित पाल, पंकज गुप्ता, अनिरुद्ध शर्मा, योगेश गुप्ता, सुशील जोशन, चाहत जोशी और महावीर त्यागी समेत विभिन्न जिलों के कर्मचारी मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top