उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री आर्या ने 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

Advertisements
  • बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या
  • समाज और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं का रहा है सदैव उल्लेखनीय योगदान-रेखा आर्या
  • अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन’ कार्यक्रम में शामिल हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, मेधावी छात्राओं को स्मार्ट फोन देकर किया सम्मानित

देहरादून। आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ देहरादून स्थित आईआरडीटीटी सभागार , सर्वे चौक में आयोजित ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी

कार्यक्रम में उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में जनपद स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तथा विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी बालिकाओं को स्मार्ट फोन देकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष कुल 149 मेधावी बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को सम्मान देना और डिजिटल संसाधनों के माध्यम से उनकी शैक्षिक प्रगति को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं का सदैव उल्लेखनीय योगदान रहा है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस केवल बालिकाओं के सशक्तिकरण का ही नहीं, बल्कि उनके भीतर छिपी प्रतिभा, क्षमता और सामर्थ्य को पहचानने तथा सम्मान देने का भी अवसर है।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी

उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था, जब समाज में बेटियों के जन्म को अभिशाप के रूप में देखा जाता था, लेकिन समय के साथ शिक्षा के बढ़ते अवसरों और सामाजिक जागरूकता ने इस सोच को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज बेटियां अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के बल पर प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। वे न केवल अपने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बेटियों को बेहतर शिक्षा, समान अवसर और प्रोत्साहन उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने सपनों को साकार कर सकें और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।उन्होंने मेधावी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी उपलब्धियों को अंतिम मंजिल नहीं, बल्कि आगे बढ़ने की शुरुआत मानें,साथ ही अपने सपनों को ऊंची उड़ान दें और चुनौतियों का सामना करें।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह, निदेशक बी.एल. राणा, उपनिदेशक विक्रम सिंह, राज्य परियोजना अधिकारी मोहित चौधरी सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में मेधावी बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top