उत्तराखंड

राष्ट्र की वास्तविक शक्ति नागरिकों के चरित्र व कर्तव्यनिष्ठा में : कोश्यारी

Advertisements
  • सुभारती अस्पताल में राष्ट्रीय चरित्र निर्माण सम्मान समारोह आयोजित
  • कोश्यारी बोले, राष्ट्र की असली ताकत नागरिकों के चरित्र और कर्तव्यनिष्ठा में
  • ‘जीवन तरंगिणी भाग-2’ के अंग्रेजी अनुवाद का विमोचन

देहरादून। झाझरा स्थित गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय-सुभारती अस्पताल परिसर में राष्ट्रीय चरित्र निर्माण सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्मश्री भगत सिंह कोश्यारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में नैतिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसके आर्थिक और भौतिक संसाधनों से अधिक नागरिकों के चरित्र, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक चेतना में निहित होती है। युवाओं को भारतीय संस्कृति, अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक बनाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री आर्या ने 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

पुनर्नवा वेलनेस रिसॉर्ट के संस्थापक डॉ. आचार्य आशीष सेमवाल ने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा और मानवीय मूल्यों को शामिल करना समय की आवश्यकता है। शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को केवल व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाना नहीं, बल्कि उन्हें संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है।

सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने युवाओं में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। शिक्षा, सेवा, समर्पण और नैतिक आचरण को उन्होंने सशक्त राष्ट्र की आधारशिला बताया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में डॉक्टरों को गर्भनिरोधक इम्प्लांट का प्रशिक्षण

समारोह की अध्यक्षता सुभारती ट्रस्ट के यशवर्धन ने की। राष्ट्रीय चरित्र निर्माण योजना की देहरादून इकाई के निदेशक डॉ. रवींद्र कुमार सैनी ने अभियान की जानकारी दी। गुरुकुल अकादमी, बुलाकीवाला के संस्थापक सुमन प्रसाद रतूड़ी और भारतीय आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन सोसाइटी के निदेशक रघुनाथ सिंह ने भी विचार रखे।

पुस्तक के अंग्रेजी अनुवाद का विमोचन

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी

कार्यक्रम में ‘जीवन तरंगिणी भाग-2’ के अंग्रेजी अनुवाद का विमोचन किया गया। पुस्तक का अंग्रेजी अनुवाद डॉ. रवींद्र कुमार सैनी ने किया है। इस अवसर पर उनके योगदान की सराहना भी की गई।

कार्यक्रम का संचालन अस्पताल के प्रचार-प्रसार प्रमुख डॉ. प्रशांत कुमार भटनागर ने किया। आयोजन में सहायक परियोजना निदेशक डॉ. लोकेश त्यागी, डॉ. रितेश श्रीवास्तव और रवि मित्तल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान सहायक निदेशक अवनी कमल, महानिदेशक डॉ. जीके थपलियाल, प्रति कुलाधिपति डॉ. प्रमोद शर्मा, कुलपति डॉ. देश दीपक, प्राचार्य डॉ. अनिल मेहता और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top