हिल न्यूज़

दर्दनाक हादसा : बारातियों से भरी बस नदी में गिरी, 6 लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी 

पौड़ी गढ़वाल/इंफो उत्तराखंड 

जनपद पौड़ी से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां बारातियों से भरी बस नयार नदी में जा गिरी, जिसमें करीब छह लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

मिली जानकारी के मुताबिक बारातियों से भरी बस लालढांग से काड़ातल्ला की ओर जा रही थी, तभी अचानक बीरोंखाल के सिमड़ी बैंड़ के पास बस ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा जिसके बाद बस सीधे नयार नदी में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide : टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी

बता दें कि बस में करीब 50 से अधिक बराती सवार थे, वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया।

रेस्क्यू टीम को सर्च अभियान के दौरान छह शव मिले। जिन्हें उन्होंने बाहर निकाल लिया है। वहीं अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही है। हालांकि मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है, क्योंकि 35 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देश के विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही शासन भी हरकत में आ गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट लेने के लिए सीधे उत्तराखंड सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम में पहुंचे और अधिकारियों से हादसे से संबंधित जानकारी ली।

यह भी पढ़ें : Big news : उत्तरकाशी में एवलॉन्च आने से 10 पर्वतारोहियों की मौत, 8 को निकाला सुरक्षित, 11 की अभी तलाश जारी

यह भी पढ़ें 👉  सावधान : राज्य में 17 अगस्त तक मूसलाधार बारिश की संभावना, रहें सतर्क

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : हाकम के रिजॉर्ट (Hakam singh Resort) को तोड़ने से पहले ग्रामीणों ने प्रशासन की JCB को रोका, बैठे धरने पर, देखें वीडियो…

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : हाकम के सांकरी मोरी स्थित रिजॉर्ट पर आज चलेगा बुलडोजर (Bulldozer at Hakam’s Resort), पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल तैनात

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top