राजनीति

ब्रेकिंग : रेणुका विधानसभा में कांग्रेस पर मंत्री रेखा आर्य (Rekha Arya) ने बोला हमला, कहा कांग्रेस है झुठी गांरटियों व घोषणाओं का पुलिंदा

रेणुका विधानसभा में कांग्रेस पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बोला हमला कहा कांग्रेस है झुठी गांरटियों व घोषणाओ का पुलिंदा

कांग्रेस प्रत्याशी ने नहीं दिया 10 साल मे रेणुका विधानसभा की जनता के साथ दुःख-सुख मे साथ-रेखा आर्य

हिमाचल में भी टूटेगा इस बार मिथक, जनता लगाएगी भाजपा सरकार के कामो पर मुहर-रेखा आर्य

रेखा आर्य ने रेणुका विधानसभा के अलग -अलग क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह के समर्थन में माँगा समर्थन

रेणुका (हिमाचल प्रदेश)/इंफो उत्तराखंड 

आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित रेणुका जी विधानसभा पहुंची जहाँ सर्वप्रथम उन्होंने माँ रेणुका मंदिर जाकर उनका आशीर्वाद लिया तत्पश्चात ददाहू, संगडाह सहित कई क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह के समर्थन में जनसम्पर्क अभियान किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सभी जनता से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्माण के संवाहक हैं श्रमिक, सरकार हर सुख-दु:ख में साथ : रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने 70 लाख हिमाचलियों के लिए कार्य किया है। गरीब को अब ईलाज की चिंता नहीं हैं आज यहाँ सभी का ईलाज मुफ्त में किया जा रहा है। केन्द्र में मोदी सरकार की आयुष्मान योजना और हिमाचल में हिमकेयर योजना डबल इंजन का बेहतरीन उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि आज उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त में गैस कनैक्शन का लाभ दिया जा रहा है जिससे आज हिमाचल प्रदेश देश में धुंआ मुक्त राज्य बना है। अटल टनल का निर्माण डबल इंजन सरकार के कारण ही संभव हो पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय सहयोग से मजबूत होता है आपदा प्रबंधन : सुमन

मोदी और जयराम की डबल इंजन की सरकार ने गरीब के लिए काम किया है। कोरोना के समय से लेकर आज तक देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज का वितरण किया जा रहा है जो आज भी जारी है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश के 140 करोड़ लोगों को मुफ्त में कोरोना के टिके लगवाये है और लोगों से एक भी पैसा नहीं लिया गया। कांग्रेस झुठी गांरटियों का मॉडल प्रदेश की जनता को नहीं बेच पाऐगी क्योंकि कांग्रेस के झुठे वादे इस प्रदेश की जनता को पता है।

यह भी पढ़ें 👉  वन्देमातरम विरोधी सोच में ही दिमागी नक्सल पनप सकता है : भट्ट

साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार हिमाचल प्रदेश में भी उत्तराखंड की भांति मिथक टूटेगा और हम पूर्ण बहुमत के साथ हिमाचल में भी भगवा लहराएंगे।

इस अवसर पर अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, जिला प्रवासी प्रभारी कुंदन परिहार, विधानसभा प्रवासी प्रभारी यशपाल नेगी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, जिला परिषद सदस्य, सूर्या, मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण गर्ग, मंडल सचिव के. डी. शर्मा जी सहित स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top