उत्तराखंड

ब्रेकिंग : मतदान की गोपनीयता भंग करने के आरोप में यूजेपी प्रत्याशी कनक धनाई समेत दो लोगों पर केस दर्ज

Advertisements

ऋषिकेश/इन्फो उत्तराखंड

सोशल मीडिया के माध्यम से मतदान की गोपनीयता भंग करने के आरोप में पुलिस ने उत्तराखंड जन एकता पार्टी के प्रत्याशी कनक धनाई और ललित सक्सेना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई उड़नदस्ता के प्रभारी डॉ वीरेंद्र नाथ गुप्ता की तहरीर पर की है।

बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर 14 फरवरी को मतदान हुआ। इस दौरान कई जगहों पर मतदान की गोपनीयता भंग करने से संबंधित मामले भी सामने आए। ऐसा ही एक मामला ऋषिकेश विधानसभा सीट में भी देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

जहां उत्तराखंड जन एकता पार्टी के प्रत्याशी कनक धनाई और ललित सक्सेना ने सोशल मीडिया पर मतदान की गोपनीयता को भंग कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद उड़न दस्ते की टीम ने तत्काल एक्शन लेते हुए दोनों के खिलाफ ऋषिकेश कोतवाली में तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि उत्तराखंड जन एकता पार्टी के प्रत्याशी कनक धनाई ने खुद को बूथ में मशीन के सामने खड़ा दिखाकर और ललित सक्सेना ने वोटर सेल्फी पॉइंट में कांग्रेस के प्रत्याशी जयेंद्र रमोला पर हाथ के पंजे के निशान की स्लिप सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दोनों ने मतदान की गोपनीयता को भंग करने का काम किया। इसलिए दोनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top