हिल न्यूज़

ब्रेकिंग : यहां 8 IPS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, देखें लिस्ट

इंफो उत्तराखंड 

यूपी सरकार ने देर रात 8 IPS अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया। वहीं इस बदलाव की एक लिस्ट भी जारी की गई है।

वहीं इस लिस्ट में लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के पद पर कार्यरत पीयूष मोर्डिया को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस ने कसी कमर, अधिकारियों को अलर्ट मोड़ पर रहने के दिये दिशा-निर्देश 

वहीं देवीपाटन से डीआईजी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल को लखनऊ कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस कानून व्यवस्था के पद पर भेजा गया।

अमरेंद्र प्रसाद सिंह को देवीपाटन मंडल के नए डीआईजी बनाया गया है, जो पहले अयोध्या मंडल में डीआईजी के पद पर तैनात थे।

यह भी पढ़ें 👉  गुड न्यूज : छात्रों के हुनर को निखारकर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए विदेशों में तलाशेंगे रोज़गार के अवसर

मेरठ मंडल के आईजी प्रवीण कुमार को अयोध्या मंडल का आईजी बनाया गया है।

वहीं आगरा मंडल के आईजी नचिकेता झा को आईजी मेरठ और अलीगढ़ मंडल से दीपक कुमार को आईजी आगरा बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अच्छी खबर : टी.बी. के 300 मरीजों को गोद लेगा "श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल" (Mahant Indiresh Hospital) : महाराज

इसके अलावा कानुपर कमिश्नरेट से अपर पुलिस आयुक्त एसआएए कुलकर्णी को डीआईजी अलीगढ़ और एसआईटी मुख्यालय के डीआईजी अमित वर्मा को कानपुर कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

Most Popular

To Top