उत्तराखंड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में खुला इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर, दोनों संस्थानों के बीच MOU साइन

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में
    खुलेगा इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर
  • इन्दिरा गाॅधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू साइन
  • दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, विद्यार्थियों को मिलेंगी शैक्षणिक सहायता सेवाएं

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् इन्दिरा गाॅधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू साइन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिसर में इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर (एलएससी) की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। शुक्रवार को एमओयू पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर तथा इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने हस्ताक्षर किए।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा कार्यालय में सीएम धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर ने जानकारी दी कि इस केंद्र के खुलने का उद्देश्य विद्यार्थियों, कामकाजी पेशेवरों एवं दूरस्थ क्षेत्रों के शिक्षार्थियों को दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से सुलभ, लचीली और गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है। प्रस्तावित इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर के जरिए विद्यार्थियों को शैक्षणिक परामर्श, अध्ययन सामग्री, प्रवेश एवं परीक्षा संबंधी सहायता सहित विभिन्न शिक्षार्थी सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी। इससे उन छात्रों को विशेष लाभ होगा जो नियमित शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ हैं या नौकरी के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। साथ ही, यह केंद्र आजीवन शिक्षा एवं समावेशी शिक्षा की अवधारणा को भी मजबूत करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा परिवार ने अपने जनरल को पार्टी मुख्यालय में दी भावभीनी माहौल में अंतिम विदाई 

इस एमओयू से विद्यार्थियों एवं शिक्षार्थियों के लिए दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा माध्यमों के जरिए उच्च शिक्षा के अवसरों को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। प्रस्तावित लर्नर सपोर्ट सेंटर के माध्यम से इग्नू के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए शैक्षणिक परामर्श, शिक्षार्थी सहायता सेवाएं तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने कहा कि इग्नू के साथ यह साझेदारी शैक्षणिक पहुंच को व्यापक बनाएगी तथा विद्यार्थियों, कार्यरत पेशेवरों एवं दूरस्थ क्षेत्रों के शिक्षार्थियों के लिए नए अवसर सृजित करेगी। वहीं, डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने कहा कि यह केंद्र समाज तक गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संसाधन एवं शिक्षार्थी-अनुकूल अकादमिक सहयोग पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें 👉  पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सीएम जनरल खंडूड़ी

एमओयू हस्ताक्षर समारोह में इग्नू के उपनिदेशक डॉ. राजीव, विश्वविद्यालय की आईक्यूएसी निदेशक प्रो. (डॉ.) सोनिया गंभीर, कुलपति की विशेष कार्याधिकारी डॉ. श्रेया कोटनाला, प्रो. (डॉ.) मनीषा सिंह सहित दोनों संस्थानों के संकाय सदस्य एवं शैक्षणिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top