उत्तराखंड

एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने किया टॉपर्स का सम्मान

Advertisements
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय
    ने किया टॉपर्स का सम्मान
  • दून के 30 से अधिक स्कूलों के 350 मेधावियों छात्र-छात्राओं को मिला प्रतिभा सम्मान
  • टापर्स का बढ़ा उत्साह, छात्र-छात्राओं ने सांझा की खुशी

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज छात्रसंघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में 30 से अधिक स्कूलों के करीब 350 टॉपर्स को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी और आत्मविश्वास से खिल उठे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

शनिवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, पटेल नगर कैंपस के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलदीप बुटोला, अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिषद, एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.)के. प्रतापन एवं कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि कुलदीप बुटोला ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 12वीं के बाद करियर और कोर्स का चयन बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। विद्यार्थियों को अपनी क्षमता, रुचि और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सही दिशा का चुनाव करना चाहिए।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने कहा कि आज का समय कौशल आधारित शिक्षा का है और विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को ऐसे पाठ्यक्रम उपलब्ध करा रहा है, जो वर्तमान बाजार की मांग और वैश्विक अवसरों के अनुरूप हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल डिग्री तक सीमित न रहें, बल्कि अपनी प्रतिभा, नवाचार और व्यावहारिक ज्ञान को विकसित कर भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम

कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि समाज में शिक्षा और उत्कृष्टता के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने का प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखने की भावना ही सफलता की वास्तविक कुंजी है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

इस अवसर पर यशवंत पंवार, प्रदेश मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कुलदीप पंत, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, अंतरराष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी महक चैहान, एसजीआरआर पीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष बलबीर कुंवर ने भी विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संदेश दिए।

कार्यक्रम में सोशल विवेकानंद स्कूल, स्वामी विवेकानंद, जीआरडी निरंजनपुर, सीएनआई, एसजीएनपी, एसबीएन एकेडमी, एसआरडी बहुगुणा स्कूल, विलफील्ड स्कूल, दि हिमालयन इंडरनेशनल स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, फिलफोर्ट स्कूल सहित 30 से अधिक स्कूलों के 350 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्रसंघ अध्यक्ष बलबीर कुंवर एवम् उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top