उत्तराखंड

खुलासा: देहरादून में साल भर पहले हुए हत्याकांड का पर्दाफाश, पश्चिमी यूपी का कुख्यात शार्प शूटर ‘जैकी’ गिरफ्तार

  • देहरादून में सुपारी किलर गिरफ्तार, सौतेले भाई ने कराई थी हत्या

देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र में एक साल पहले हुई अजय बटेजा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात शार्प शूटर जैकी उर्फ राजन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रॉपर्टी विवाद के चलते मृतक के सौतेले भाई अमित बटेजा ने ही अपने भाई की हत्या की सुपारी दी थी। आरोपी ने अपनी प्रेमिका के सहारे वारदात को अंजाम दिया।

एसएसपी देहरादून के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच आगे बढ़ाई। इसके बाद 19 मई 2026 को मुजफ्फरनगर के खालापार क्षेत्र से आरोपी राजन उर्फ जैकी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने 26 मई 2025 को जाखन स्थित घर में अजय बटेजा की तकिये से मुंह दबाकर हत्या करने की बात कबूल की।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में ‘स्पार्क 26’ फ्रेशर्स पार्टी का रंगारंग आयोजन

पुलिस के मुताबिक अजय बटेजा के पास देहरादून और मसूरी में करोड़ों की संपत्ति थी। आरोपी ने बताया कि अमित बटेजा अपने सौतेले भाई से संपत्ति में हिस्सा मांग रहा था, लेकिन अजय हिस्सा देने को तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर अमित ने जैकी को हत्या के बदले जाखन स्थित प्रॉपर्टी में आधा हिस्सा देने और पुराने गोलीकांड में उसका नाम बचाने का लालच दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में रामकुमार वालिया का जन्मदिन भव्य रूप से मना

योजना के तहत 25 मई 2025 को आरोपी अपनी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया के साथ सहारनपुर में अमित से मिला। इसके बाद सभी लोग देहरादून पहुंचे और रात में अजय बटेजा के घर रुके। देर रात आरोपी ने अजय को शराब पिलाई और मौका देखकर तकिये से उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी। बाद में घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटकाने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपी सफल नहीं हो सका। जाते समय वह सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  नशामुक्त और उद्यमी युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : जोशी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सहारनपुर का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी, लूट, गैंगस्टर और गुंडा एक्ट समेत कई संगीन मामलों में करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब फरार अमित बटेजा और हुमेरा उर्फ जोया की तलाश कर रही है।

घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को आईजी गढ़वाल ने पांच हजार और एसएसपी देहरादून ने ढाई हजार रुपये के नगद पुरस्कार की घोषणा की है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top