उत्तराखंड

ब्रेकिंग : आपदा से बेघर हुए परिवारों के लिए सीएम धामी की बड़ी घोषणा, प्रत्येक परिवार को दी जायेगी प्रति माह इतनी धनराशि 

Advertisements

चमोली /इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड आपदा से बेघर हुए परिवारों के लिए किराये के मकान में रहने के लिए सीएम धामी के निर्देश पर 4000 रू० प्रति परिवार की दर से सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है, वहीं इस सम्बन्ध चमोली अपर जिलाधिकारी डां० अभिषेक त्रिपाठी ने आदेश जारी किया है।

चमोली अपर जिलाधिकारी डां० अभिषेक त्रिपाठी द्वारा जारी किए गए आदेश में जनपद के तहसील जोशीमठ की नगर पालिका क्षेत्र जोशीमठ अन्तर्गत विगत दिनों से भू-धसाव हो रहा है, और वर्तमान में छः सौ से अधिक भवनों में दरारें दृष्टिगत हुयी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

आम जनमानस की सुरक्षा की दृष्टिगत 38 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर अस्थाई रूप से विस्थापित किया गया है। तथा उक्त क्षेत्रान्तर्गत वर्तमान में भी निरन्तर दरारे बढ़ रही हैं, जिस कारण अधिक संख्या में प्रभावित परिवारों को अस्थाई रूप से सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया जाना सम्भावित है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम

आपदा से प्रभावित ऐसे परिवारों जिनके मकान क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण अध्यासन योग्य नहीं रहते हैं अथवा ऐसे परिवार जो बेघर हो जाते हैं, उन परिवारों के लिए किराये के मकान में रहने हेतु धनराशि 4000 रू० /- प्रति परिवार की दर से सहायता राशि छः माह तक मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

अतः अनुरोध है कि जनपद की तहसील जोशीमठ की नगर पालिका क्षेत्र जोशीमठ अन्तर्गत बेघर हुए परिवारो हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रतिमाह 4000.00 की दर से किराये का भुगतान किये जाने की स्वीकृति प्रदान करने का कष्ट करें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top