उत्तराखंड

मसूरी : पंचायत चुनाव के एक साल पूरे होने पर जुटा कांग्रेस कुनबा, हुआ भव्य समारोह

मसूरी। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रोटी ग्राम सभा में आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘एक साल, बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली के आह्वान पर, चंद्रोटी की ग्राम प्रधान सारिका ठाकुर द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक चौहान, अति विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला जिला अध्यक्ष पछवा दून संजय किशोर और महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह ‘गोगी’ ने शिरकत की!
मुख्य अतिथि अभिषेक चौहान ने कहा “हमारा मुख्य संकल्प कांग्रेस परिवार को एक सूत्र में पिरोना, हर स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाना तथा जनता के अधिकारों के लिए पूरी मजबूती से आवाज़ उठाना है।”

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

उपेन्द्र थपली जी ने कहा “जन-जन की समस्याओं के समाधान के लिए सड़क से लेकर सदन तक पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ संघर्ष करें।”
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य गोविंद पुंडीर, डॉ. प्रतिमा सिंह, महेन्द्र नेगी ‘गुरुजी’, राजेन्द्र शाह, हुकुम चौहान, जगदीश चौहान, प्रदीप डोभाल, राकेश शर्मा, मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद, विशाल खरोला, दर्शन रावत, अखिल प्रधान, सागर लामा, रवि शर्मा, रितेश जोशी, अनूप सक्सेना, गीता पैनोली, हरि काला पुंडीर, आंचल पुंडीर, सोनिया आनंद और तनुजा घले की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट प्रशांत खंडूरी ने किया। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र के पूर्व एवं वर्तमान प्रधान, बीडीसी, पंचायत सदस्य एवं सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top