उत्तराखंड

Big Breaking : कांग्रेस ने दो पूर्व विधायकों को पार्टी से दिखाया बाहर का रास्ता, ये रही वजह

Advertisements

देहरादूनः उत्तराखंड कांग्रेस ने चुनाव से ठीक पहले दो पूर्व विधायकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। दोनों के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधि और अनुशासनहीनता के मामले में कार्रवाई की गई है। फिलहाल, पार्टी ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

कांग्रेस के संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के अनुशंसा के बाद प्रदेश पूर्व विधायक तस्लीम अहमद और जिला कांग्रेस कमेटी पिथौरागढ़ के अनुशंसा पर पूर्व विधायक नारायण राम आर्य के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दोनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी एक अनुशासित पार्टी है और ऐसे में किसी भी सूरत में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

बता दें कि इससे पहले पार्टी ने कार्रवाई करते हुए प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी राणा, प्रदेश सचिव अंकुर रौथाण, प्रदेश सचिव राजीव कंडारी, पूर्व प्रत्याशी ठाकुर गजेंद्र सिंह पंवार और जिला अध्यक्ष जसपाल लाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के चलते निष्कासित किया था। कांग्रेस ने यह कार्रवाई जिला कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त विधानसभा पर्यवेक्षक तिलक राज शर्मा की अनुशंसा पर की थी।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top