उत्तराखंड

बड़ी खबर : महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका

  • महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का फूका पुतला

जोनी चौधरी, लक्सर प्रभारी

लक्सर क्षेत्र में आज महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका, महंगाई दिन पर दिन अपने पैर पसार रही है, और जनता को महंगाई का सामना करते हुए झूझना पड़ रहा है। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार महंगाई का विरोध कर रहे है। और जनता को महंगाई से राहत दिलाने का लगातार प्रयास कर रहे है। जिसके चलते आज फिर लक्सर में कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने लक्सर के बालावाली तिराहे पर महंगाई का विरोध किया है। और गैस सिलेंडर पर 50 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर धरना देते हुए सरकार का पुतला फूंका है।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश

आपको बता दें कि लक्सर के बालावाली तिराहे पर आज सैंकड़ो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। यह धरना भाजपा सरकार के चलते देश मे बढ़ती महंगाई के विरोध में दिया गया है। जिसके चलतें कांग्रेसियों ने गैस सिलेंडर पर 50 रुपये बढ़ाए जाने पर सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की और सरकार का पुतला भी फूंका गया है।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश रस्तोगी ने कहा कि देश में महंगाई की आग लगी है, बेईमानी भ्रष्टाचार की आग लगी है। अड़ान ने जिस तरह से देश को लूटा है, अडानी और मोदी जी से क्या संबंध है जिसकी कोई जांच नहीं हो रही है, कोई कमेटी का गठन नही ही रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 13 जनपदों में 13 मार्च तक होंगे ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम

हर बार सिलेंडरों पर दाम बढ़ाये जा रहे है, आज हाई कमान के निर्देश पर संतकुमार पंवार की अध्यक्षता और बालेश्वर के नेतृत्व में गैस सिलेंडरों पर बढ़ाये गए 50 रुपये व महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया है।

उन्होंने कहा कि बड़े दुःख की बात है कि जब राहुल गांधी सरकार की निंदा देश व देश के बाहर करते है तो भाजपा सरकार को बड़ी आग और बड़ी मिर्ची लगती है और उन्हें गिरफ्तार कराने की बात कही जाती है, ऐसी सरकार ऐसे मंत्री भारत माता के सपूत नही हो सकतें में ऐसी सरकार व मंत्रियो की निदा करता हूँ।

यह भी पढ़ें 👉  वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन जारी

यह धरना जारी रहेगा और 13 तारीख को लक्सर के कांग्रेसी गैरसेंण के लिए रवाना होंगे। राजेश रस्तोगी, बालेश्वर सिंह, नीटू चौधरी डॉ. उमा दत्त शर्मा, संजय सैनी जिला पंचायत सदस्य , सतवीर चौधरी सैकड़ों प्रदर्शनकारी मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top