उत्तराखंड

रायपुर में कांग्रेस का बीएलए संवाद कार्यक्रम संपन्न

  • रायपुर विधानसभा बीएलए संवाद कार्यक्रम सम्पन्न।

देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलए -2 कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम रायपुर स्थित एक होटल में किया गया। जिसमें SIR प्रक्रिया के प्रभावी संचालन में बीएलए की भूमिका के साथ – साथ पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने में बीएलए के योगदान को लेकर रणनीति तैयार की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में प्रत्येक बीएलए मिशन मोड पर कार्य करें। निर्वाचन के अधिकारियों के साथ तालमेल स्थापित कर प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करें। कार्यक्रम संयोजक प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी ने कहा कि कांग्रेस ने रायपुर विधानसभा के सभी 214 बूथों में BLA 02 नियुक्त कर दिए हैं तथा अधिकांश बूथों में मतदाता सहायता केंद्र खोलने का कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

जनपद के मास्टर ट्रेनर अखिलेश उनियाल ने एसआईआर प्रक्रिया की बारीकियों को विस्तारपूर्वक समझाते हुए कहा कि सभी बीएलए इस बात को सुनिश्चित करें कि किसी भी तरह पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से कट न पाए। प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड में सत्ता के बदलाव की बयार है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

सत्ता परिवर्तन संकल्प यात्रा के जरिये कांग्रेस पूरे प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता के बीच जा रही है। कार्यक्रम में सूरत सिंह नेगी, विनीत प्रसाद भट्ट (बंटू), जसविंदर गोगी, शीशपाल बिष्ट,पार्षद अमित भंडारी, रॉबिन त्यागी, महेंद्र रावत, विनीत डोभाल, ब्लॉक अध्यक्ष सरिता बिष्ट, संजय उनियाल, बीएलए-1 सतेंद्र पंवार, जितेंद्र बिष्ट, तेजेन्द्र रावत, सुलेमान अली, विनीत डोभाल, सिद्धार्थ अग्रवाल आदि लोग शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी ने किया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top