उत्तराखंड

दीक्षारंभ 2026 : क्वांटम यूनिवर्सिटी में बिखरा नवागंतुक छात्रों का हुनर, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्र

  • दीक्षारंभ में दिखा छात्रों का हुनर, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्र
  • क्वांटम यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय ‘दीक्षारंभ-2026’ का आयोजन, विभिन्न गतिविधियों में नए छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

रुड़की। क्वांटम यूनिवर्सिटी में नए छात्रों के स्वागत और उन्हें विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल से परिचित कराने के लिए तीन दिवसीय दीक्षारंभ-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने छात्रों को करियर, कौशल विकास, नवाचार और सफलता के लिए जरूरी टिप्स दिए। वहीं, छात्रों ने सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में प्रतिभा का प्रदर्शन कर कार्यक्रम को यादगार बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  अजय पाल की सक्रियता से सोमेश्वर में कांग्रेस को मिली नई धार, चुनावी चर्चाएं तेज

दीक्षारंभ के दौरान स्कूल ऑफ बिजनेस, स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज, होटल मैनेजमेंट, लॉ, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज और मीडिया स्टडीज समेत विभिन्न स्कूलों के नए छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यशालाओं, हैंड्स-ऑन गतिविधियों और विशेषज्ञ सत्रों के माध्यम से छात्रों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने के अवसरों से रूबरू कराया गया।

कार्यक्रम में डीआरडीओ के विशेषज्ञ शंभू शर्मा, बहरीन पॉलिटेक्निक के डॉ. शाहनवाज खान, उत्तराखंड संस्कृति विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान के आचार्य डॉ. विनय सेठी और जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के वैज्ञानिक प्रो. नीलकांत समेत विभिन्न विशेषज्ञों ने छात्रों से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने और बदलती तकनीक के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं व नागा रेजीमेंट के आश्रितों को मिलेगी 100% फीस छूट

छात्रों को शोध एवं नवाचार, उद्योग सहयोग, प्रशिक्षण एवं रोजगार, कौशल विकास कार्यक्रमों, कार्यशालाओं, संगोष्ठियों और विभिन्न परियोजनाओं में भागीदारी की जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय के एल्युमिनी सदस्यों ने भी शिक्षा और आधुनिक तकनीक के बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ने के अनुभव साझा किए।

यह भी पढ़ें 👉  अजय पाल की सक्रियता से सोमेश्वर में कांग्रेस को मिली नई धार, चुनावी चर्चाएं तेज

कार्यक्रम के दौरान एंटी रैगिंग स्क्वायड ने छात्रों को रैगिंग के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

समापन अवसर पर क्वांटम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ. विवेक कुमार ने कहा कि ‘दीक्षारंभ-2026’ के माध्यम से नए छात्रों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कार्यक्रम छात्रों को विश्वविद्यालय जीवन को बेहतर ढंग से समझने और अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top