उत्तराखंड

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट की बैठक होगी कल। इन मुद्दों पर लग सकती है, मुहर

Advertisements

इंफो उत्तराखंड/ देहरादून

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को धामी कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। जिसमें कहीं अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है। यह बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से सचिवालय स्थित विश्वकर्मा बिल्डिंग के हाल में शुरू होगी।

इन मुद्दों पर लग सकती हैं मुहर

1. इस बैठक में कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने के साथ ही अस्पतालों के आउटसोर्स कर्मचारियों को दोबारा रखने पर भी फैसला हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

2. कर्मचारियों के तीन फिसदी महंगाई भत्ता देने संबंधित फाइल को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को मंजूरी दे चुके हैं माना जा रहा है कि इस बैठक में सीएम धामी इस बात को रख सकते हैं कि कर्मचारियों को जनवरी से डीए दिया जाना है। और सरकार डीए का 4 माह का एरियर कर्मचारियों के खाते में डालेगी। जबकि मई माह से नकदीकरण दे सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

 

3. कोरोना काल में अस्पतालों में रखे कई आउटसोर्स कर्मचारियों को भी सरकार दोबारा रख सकती है। नौकरी से हटाए जाने के बाद यह कर्मचारी आंदोलन कर रहे थे, इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने इन्हें दोबारा रखने का आश्वासन दे चुके है। इसको लेकर भी इस बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

 

सूत्रों के अनुसार हरिद्वार पंचायत चुनाव को लेकर भी सरकार प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए फिर से विधेयक ला सकते हैं।

 

इसके साथ ही जल जीवन मिशन के तहत पाइपों के दाम संशोधित करने, ई वाहन पालिसी आदि महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। कैबिनेट बैठक को लेकर सचिवों को सख्त निर्देश दिया है कि वे पूरी तैयारी के साथ ही आएं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top