उत्तराखंड

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट (dhami cabinet) की बैठक आज, कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) और दीवाली का मिल सकता है, बोनस

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज 11 बजे से सचिवालय के विश्वकर्मा भवन स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में आयोजित की गई है।

इस बैठक में राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) और दीवाली का बोनस मिल सकता है।

वहीं राज्य कर्मियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ते का प्रस्ताव वित्त विभाग ने कैबिनेट में लाने की तैयारी कर ली है। इसके अलावा दीवाली बोनस का भी प्रस्ताव कैबिनेट में लाए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Transfer : जल संस्थान के अन्तर्गत सहायक अभियंता व अधिशासी अभियंताओं के बंपर तबादले, देखें सूची.. 

स्वामित्व योजना में महिलाओं को सह स्वामी बनाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है।

लंबे समय से छुट्टी पर चल रहे शिक्षकों के बदले अस्थायी शिक्षकों की तैनाती का प्रस्ताव भी शिक्षा विभाग ने तैयार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रमोशन : कांस्टेबल को मिला प्रमोशन का तोहफा, बने हेड कांस्टेबल, देखिए पूरी सूची..

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना का लाभ लड़कियों के साथ लड़कों को भी देने का प्रस्ताव कैबिनेट समक्ष लाने के लिए शासन को इसकी रिपोर्ट भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की घोषणा! देखें किसे कौन सी जिम्मेदारी मिली..

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवा नियमावली में संशोधन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी नंदागौरा देवी योजना का लाभ देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। विभागीय सूत्रों के माने तो इन दोनों प्रस्तावों को कैबिनेट में लाए जाने के संकेत दिए हैं।

To Top