उत्तराखंड

गुड न्यूज : मंत्री धन सिंह रावत ने थलीसैण थाना के प्रशासनिक भवन का किया शिलान्यास। जल्द भवन तैयार होकर दी जाएगी बेहतर सुविधाएं

Advertisements

पौड़ी गढ़वाल/इंफो उत्तराखंड 

उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज थलीसैण थाना के प्रशासनिक भवन का भूमि पूजन व शिलान्यास किया। मंत्री ने कहा कि जल्द भवन तैयार होकर बेहतर सुविधाएं दी जाएगी।

कहा कि सरकार लगातार जनता की हितों में कार्य कर रही है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पुलिस थाना होने से अपराधों को रोकने में काफी मदद मिलती है।

उन्होंने सम्बन्धित कार्य दाई संस्था को निर्देशित किया कि निर्धारित समय पर भवन का कार्य पूर्ण करें। जिससे पुलिस कर्मियों को प्रशासनिक भवन तथा आवास समय पर मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

मंत्री ने 215.19 लाख का प्रशासनिक भवन तथा 99.56 लाख के टाइप-02 के आवासीय भवन शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी तेजी से कार्य किया जाएगा। कहा कि जल्द पुलिस भवन तैयार होकर बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस जवान हर समय आम जनमानस की सेवा करने में जुटा रहता है। कहा कि लोगों को पुलिस के प्रति भय नहीं बल्कि उनका साथ देना चाहिए।

जिससे समाज में हो रहे विभिन्न अपराधों पर रोक लग सकेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर रूप से विकास कार्यों की ओर अग्रसर है। कहा की लोगों को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ा गया है, जिससे उनकी आर्थिकी पहले से बेहतर हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यसवंत सिंह चौहान ने थानाध्यक्ष तथा सिंचाई विभाग के जेई सुनील उप्रेती को निर्देशित किया गया कि आधुनिकतम सुविधाओं से युक्त निर्मित होने वाले थाना के भवन व टाइप-2 के 04 आवासीय भवनों का समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करें। जिससे नवनिर्मित थाने में पुलिस कर्मचारी व अधिकारी लॉ एंड ऑर्डर कायम रखने के लिए बेहतर माहौल में कार्य करके अपराध पर अंकुश लगा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

थाने के नए भवन में भू-तल पर गाड़ियों के लिए पार्किंग, थानाध्यक्ष रूम, ड्यूटी ऑफिसर रुम, महिला हेल्प डेस्क, महिलाओं व बच्चों के लिए कक्ष, पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग लॉकअप, पूछताछ कक्ष, मालखाना, स्टोर, असला कक्ष, रिकार्ड रुम सहित अन्य का निर्माण किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, क्षेत्राधिकारी सदर प्रेम लाल टम्टा, थानाध्यक्ष थलीसैंण सतेंद्र भंडारी, सहित अन्य अधिकारी व पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top