उत्तराखंड

दु:खद : SI धीरज चौहान का हुआ आकस्मिक निधन! परिवार में मचा कोहराम

इंफो उत्तराखंड/ देहरादून

विधायक (Mla) मुन्ना सिंह चौहान की सुरक्षा अधिकारी पुलिस सब इंस्पेक्टर धीरज चौहान का आज आकस्मिक निधन हो गया है। धीरज चौहान अपनी पुत्री के शादी समारोह के लिए अपने पैतृक गांव बड़कोट गए हुए थे।

 

 

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे साथ तैनात Pso और SI धीरज सिंह चौहान का आकस्मिक निधन की खबर से मैं स्तब्ध हूं। दो दिन पूर्व 01 मई को इनकी पुत्री का विवाह संपन्न हुआ था और 04 मई को प्रातः यह अत्यंत दुखद समाचार मिला।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

विधायक ने कहा कि धीरज मेरे लिए सुरक्षा अधिकारी कम और परिवार का सदस्य अधिक था। वर्ष 2020 में इनके पुत्र नीरज के विवाह में इनके पैतृक गांव बखरेटी (बड़कोट उत्तरकाशी) गया था और 2021 में देहरादून में पुत्री के विवाह में भी सम्मिलित हुआ। धीरज के माता पिता भी मुझसे बहुत स्नेह करते थे। पारिवारिक शुभचिंतक आज मेरे परिवार ने एक ऐसे सदस्य को खोया है, जिसने बहुत निष्ठा पूर्वक लगभग एक दशक मेरे साथ अपनी सेवाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  अनूठी पहल : नौ वर्षों से निजी खर्च पर मेधावी छात्रों को करा रहे भारत दर्शन : कंडारी

यहां तक कि कभी-कभी धीरज अपनी कटु परंतु उचित राय भी मुझसे निसंकोच देता था उनके छोटे भाई गोपी चौहान व पुत्र नीरज चौहान से फोन पर बात करते समय मैं बहुत भावुक हो गया था मेरी संवेदनाएं धीरज की पत्नी बेटियां बेटे छोटे भाई तथा परिजनों मित्रों एवं सहकर्मियों के साथ है

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह : CM धामी

 

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिव्यांग आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें

ओम शांति

 

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top