उत्तराखंड

बड़ी खबर : पौड़ी डीएम ने विभिन्न दुकानों पर किया औचक निरीक्षण, दुकानों में प्लास्टिक के थैले मिलने पर किए जब्त

पौड़ी गढ़वाल/ इंफो उत्तराखंड 

पौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान देर शाम को पौड़ी शहर में औचक निरीक्षण कर विभिन्न दुकानों से सिंगल यूज प्लास्टिक, नॉन वोवन थैले जब्त किए। उन्होंने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि प्लास्टिक के थैलों का उपयोग व ग्राहकों को उसमें सामान न दे।

कहा कि कोई भी दुकानदार निर्देशों का अनुपालन नहीं करता है तथा प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

जिलाधिकारी ने धारा रोड स्थित विभिन्न दुकानों का निरीक्षण करते हुए प्लास्टिक के थैलों को जब्त किए। उन्होंने दुकानदारों को कहा कि कोई भी दुकानदार इस तरह के थैलों का उपयोग करते हुए पकड़ा जाता है तो उसका चालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाएं तथा लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु जागरूक भी करें। जिससे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर रोक लग सकेगी।

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक सबसे ज्यादा हानिकारक होता है तथा प्लास्टिक से कई बीमारियां फैलती हैं। कहा कि देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु जागरूक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, जिससे अन्य लोगों को भी उसके प्रति ध्यान देना चाहिए व लोगों को भी प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जागरूक करें।

यह भी पढ़ें 👉  अनूठी पहल : नौ वर्षों से निजी खर्च पर मेधावी छात्रों को करा रहे भारत दर्शन : कंडारी

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top