उत्तराखंड

आइडिया को सोच तक सीमित न रखें, इनोवेशन बनाएं : डा. घनशाला

  • ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में बीटेक का नया सत्र शुरू
  • आइडिया को सोच तक सीमित न रखें, इनोवेशन बनाएं – डा. घनशाला

देहरादून। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने कहा कि हर इनोवेशन की शुरुआत एक छोटे से आइडिया से होती है। अपने आइडिया को केवल सोच तक सीमित न रखें, बल्कि दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ उन्हें इनोवेशन में बदलें।

डा. घनशाला आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के बीटेक के इंडक्शन प्रोग्राम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कक्षा में सीखी गई थ्योरी को सिर्फ किताबों तक सीमित न रखें, बल्कि उसे वास्तविक जीवन में इस्तेमाल करना सीखें। डा. घनशाला ने छात्र छात्राओं को सॉफ्ट स्किल्स, कम्युनिकेशन स्किल्स और स्वयं को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने असफलता को सफलता की राह का जरूरी हिस्सा बताते हुए कहा कि हार को अंत नहीं, बल्कि अनुभव के रूप में देखना चाहिए।  इसलिए छात्र छात्राओं को असफलता से डरने के बजाय उससे सीखने की आदत विकसित करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

डा. घनशाला ने कहा कि आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में छात्र छात्राओं को केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर खुद को साबित करने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने टीमवर्क और ईगो मैनेजमेंट को जरूरी बताते हुए कहा कि दूसरों की गलतियों से सीखना ही समझदारी है। उन्होंने ग्राफिक एरा में क्वालिटी टीचिंग फैकल्टी और प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां छात्र छात्राओं को केवल थ्योरी तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि उन्हें प्रैक्टिकल और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड लर्निंग के माध्यम से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जाता है। ग्राफिक एरा में विश्वस्तरीय हाई-टेक सुविधाओं और इंडस्ट्री-रेडी प्रशिक्षण से छात्रों को बेहतर प्लेसमेंट और करियर के लिए तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

अंत में डा. घनशाला ने छात्रों से  संवाद करते हुए उनके सपनों, विचारों और भविष्य की योजनाओं को जाना और उनके सवालों और जिज्ञासाओं पर भी चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

इससे पहले उद्घाटन सत्र में यूनिवर्सिटी की कार्यकारी कुलपति डा. तब्बसुम नकवी और डीन ऑफ एकेडमिक्स डा. प्रमोद नायर ने भी छात्र छात्राओं को संबोधित किया। इंडक्शन प्रोग्राम में छात्र-छात्राओं  और उनके अभिभावकों को यूनिवर्सिटी की नीतियों और गतिविधियों की जानकारी दो गई। उन्हें एकेडमिक सुविधाओं के साथ लाइब्रेरी, आधुनिक लैब्स और  स्पोर्ट्स से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। छात्र छात्राओं को यूनिवर्सिटी के रूल्स एंड रेगुलेशंस, एकेडमिक गाइडलाइंस और डिसिप्लिन से परिचित करने के साथ साथ कल्चरल क्लब्स, स्टूडेंट एक्टिविटीज और को-करीकुलर गतिविधियों से भी अवगत कराया गया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top