उत्तराखंड

ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों को मिला आधुनिक न्यूरोवेस्कुलर तकनीकों का प्रशिक्षण

  • ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में आधुनिक न्यूरोवेस्कुलर तकनीकों का प्रशिक्षण
देहरादून। ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों को स्ट्रोक और मस्तिष्क की रक्तवाहिका संबंधी बीमारियों के उपचार की अत्याधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। देशभर से आए विशेषज्ञों ने न्यूरोवेस्कुलर विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध और नवाचारों की जानकारी भी साझा की।
ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में न्यूरोवेस्कुलर विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास विषय पर दो दिवसीय कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) का आयोजन किया गया। इसमें देशभर से आए 140 से अधिक विशेषज्ञों और चिकित्सकों ने भाग लिया। सीएमई के दौरान स्ट्रोक के उपचार और न्यूरोवेस्कुलर विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम नवाचारों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विशेषज्ञों ने थ्रोम्बोलाइसिस की भूमिका तथा मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टॉमी जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। रेडियोलॉजी विभाग ने सीटी स्कैन और एमआरआई की नवीनतम तकनीकों के जरिए समय पर और सटीक जांच की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ. पयोज पांडे ने न्यूरोइंटरवेंशन के क्षेत्र में हाल के वर्षों में हुए महत्वपूर्ण नवाचारों और आने वाले समय में इसकी बढ़ती संभावनाओं की जानकारी साझा की।
सीएमई के दूसरे दिन आयोजित हैंड्स-ऑन कार्यशाला में  प्रतिभागियों को स्ट्रोक उपचार से जुड़ी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अत्याधुनिक मॉडल्स के माध्यम से विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए और प्रतिभागियों को नवीनतम तकनीकों की बारीकियों से अवगत कराया।
 इस सीएमई का आयोजन ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के न्यूरोसाइंसेज विभाग ने किया।  इस अवसर पर ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. पुनीत त्यागी, डीन डॉ. अर्चना ठाकुर, आईएमए देहरादून के अध्यक्ष एवं सीनियर न्यूरोसर्जन डॉ. महेश कुडियाल, सीनियर न्यूरोसर्जन डॉ. ए.के. सिंह के साथ ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. पार्थ बिष्णु, नई दिल्ली के मैक्स साकेत के डॉ. दलजीत सिंह, इंदौर के मेदांता हॉस्पिटल के डॉ. रजनीश कछारा, एम्स ऋषिकेश के डॉ. निशांत गोयल, डॉ. सोमनाथ जेना और डॉ. मोइनुल हक शामिल रहे।
यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top