उत्तराखंड

बड़ी खबर : रायपुर क्षेत्र में हुई ट्रैक्टर चोरी का बड़ा खुलासा। आरोपी गिरफ्तार 

ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून/रायपुर

रायपुर क्षेत्र में हुई ट्रैक्टर चोरी के मामले में दून पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चोरी का ट्रैक्टर बेचने की योजना बना रहे आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा।

घटना का विवरण :-

2 दिसंबर 2024 को उपेंद्र कुमार, निवासी गंगोह, सहारनपुर (वर्तमान में पटेलनगर, देहरादून), ने रायपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनका महिंद्रा ट्रैक्टर (नंबर UP-11-BY-0676) नत्थुवाला बालावाला क्षेत्र से चोरी हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

घटना के अनावरण के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही पुराने वाहन चोरों की जानकारी भी जुटाई। इन प्रयासों के तहत मुखबिर की सूचना पर 5 दिसंबर को बालावाला क्षेत्र के घोड़ा फैक्ट्री रोड से आरोपी रामअवतार को चोरी के ट्रैक्टर और ट्रॉली के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

पूछताछ में आरोपी रामअवतार ने बताया कि वह शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश का निवासी है और पहले बालावाला में एक सप्लायर के यहां ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। नौकरी छूटने के बाद वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसी कारण उसने शंकर ट्रेडर्स से ट्रैक्टर चोरी कर लिया। ट्रैक्टर को उसने घोड़ा फैक्ट्री रोड की झाड़ियों में छिपा दिया था और इसे बेचने की फिराक में था।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

घटना का खुलासा करने में चौकी प्रभारी बालावाला उ0नि0 कमलेश प्रसाद गौड़, उ0नि0 प्रेम सिंह नेगी, कानि0 प्रेम पंवार, कानि0 सचिन सैनी और एसओजी के हे0का0 किरण कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन सुरक्षा के लिए सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top