हिल न्यूज़

Kedarnath Dham : डॉ. अग्रवाल ने पवित्र धाम केदारनाथ के दर्शन कर प्रदेश व क्षेत्र की खुशहाली के लिए की कामना

देहरादून ।

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने पवित्र धाम केदारनाथ के दर्शन कर प्रदेश व क्षेत्र की खुशहाली व उन्नति और आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर समिति के सफलतम आयोजन के लिए कामना की।

सोमवार सुबह मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल बाबा केदार के दर्शन को केदारनाथ धाम पहुंचे यहां उन्होंने बाबा केदार की विधिवत पूजा अर्चना की और दिसंबर माह में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के सफलतम आयोजन के लिए बाबा केदार से प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

डॉ अग्रवाल ने कहा कि दिसंबर में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिति के सफल होने से राज्य में हर क्षेत्र में काम होगा। कहा कि राज्य में निवेश करने वाले उद्योगपतियों व निवेशकों में राज्य के 70 प्रतिशत युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

वही, मंत्री डॉ अग्रवाल ने बद्रीनाथ धाम के भी दर्शन किए इस दौरान बद्रीनाथ के मास्टर प्लान पर किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। इस मौके पर मंदिर समिति से जुड़े स्थानीय किशोर पवार द्वारा डॉ अग्रवाल का स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

इस दौरान उनके पुत्र पीयूष अग्रवाल और पुत्रवधू डॉ अर्श भी उपस्थित रही।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top