हिल न्यूज़

UP CM योगी आदित्यनाथ के शिक्षा सलाहकार प्रो. डी.पी. सिंह ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, लिया आर्शीवाद 

Advertisements

Education-advisor-to-up-cm-yogi-adityanath-prof-d-p-singh

  • सीएम यूपी योगी आदित्यनाथ के शिक्षा सलाहकार
    प्रो. डी.पी.सिंह ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

देहरादून। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व चेयरमैन एवं वर्तमान शिक्षा सलाहकार, योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार प्रो. डी.पी. सिंह ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद पर लगे धोखाधड़ी के गंभीर आरोप, वृद्ध दिव्यांग ने लगाई न्याय की गुहार

श्री महाराज जी ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रो. डी.पी. सिंह के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

बुधवार सुबह प्रो. डी.पी. सिंह श्री दरबार साहिब पहुंचे। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। प्रो. डी.पी. सिंह देश भर में नामचीन शिक्षाविद्द के रूप् में जाना जाता है। प्रो. डी.पी. सिंह वर्ष 2018 से 2021 तक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के चेयरमैन रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वीकृत नक्शे से हटकर हो रहा निर्माण, एमडीडीए ने किया सील

उन्होंने लगभग चार दशकों के अपने करियर में भारतीय उच्च शिक्षा में कई अकादमिक संस्थानाअें का नेतृत्व किया है। दोनों के मध्य उत्तराखण्ड की उच्च शिक्षा, यूजीसी व राष्ट्रीय मूल्यांकन एवम् प्रत्यायन परिषद (नैक) से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया ''करवाचौथ पर्व''

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने प्रो. डी.पी. सिंह को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से संचालित पाठ्यक्रमों व शोध कार्यों से अवगत कराया।

प्रो. डी.पी. सिंह ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व एसजीआरआर ग्रुप के शैक्षणिक संस्थानों के द्वारा शिक्षा, सेवा तथा शोध एवम् अनुसंधान के कार्यों की सराहना की।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top