उत्तराखंड

ब्रेकिंग : श्रीनगर में शीघ्र होगा एलिवेटेड रोड़ का निर्माण : धन सिंह

कैबिनेट मंत्री ने समीक्षा बैठक में एनएचएआई अधिकारियों को दिये निर्देश

कहा, विधानसभा क्षेत्र में जल्द पूरा करें सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण का कार्य

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बहुप्रतिक्षित मैरीन ड्राइव एलिवेटेड बाई पास रोड़ का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जायेगा। इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

श्रीनगर से बुआखाल-पाबौं-पैठाणी होते हुये बैजरों मोटर मार्ग एवं बुआखाल से सतपुली-बैजरों मोटर मार्ग के शीघ्र चौड़ीकरण के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में इंटरनल स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित कार्यालय में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण एवं चौड़ीकरण की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में उन्होंने श्रीनगर में स्वीकृत 10.2 किलोमीटर मैरीन ड्राइव एलिवेटेड बाई पास मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। डॉ0 रावत ने कहा कि इस रोड़ के निर्माण से एनआईटी एवं एसएसबी सहित श्रीनगर के नदी से लगे क्षेत्र वासियों को आवाजाही के लिये सुगमता होगी साथ ही चार धाम यात्री भी बाईपास मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  12 सितम्बर से ग्राफिक एरा में ऑर्थोराडिकॉन 2026

इसी प्रकार श्रीनगर-पौड़ी-बुआखाल-सतपुली-बैजरों मोटर मार्ग के चौड़ीकरण से चारधाम यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी बेहत्तर यातायात की सुविधा मिलेगी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बुआखाल-पाबौं मोटर मार्ग को वन क्षेत्र से हटाकर भट्टीगांव-ग्वाडीगाड़-सरणा होते हुये चोपडियों तक नया निर्माण किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. तबस्सुम बनी ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की कुलपति

जबकि बुआखाल-पाबौं-पैठाणी होते हुये बैजरों तक मोटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं पुल निर्माण का कार्य भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं।

बैठक में मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तराखंड प्रमोद कुमार, सहायक अभियंता एनएच लोनिवि श्रीनगर भृगुनाथ द्विवेदी, मनोज रावत, रवि शंकर यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top