उत्तराखंड

आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

  • आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव
  • डॉ. अजयपाल के ‘जन मिलन’ में छलका ग्रामीणों का दर्द

सोमेश्वर/अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से दावेदारी कर रहे डॉ. अजयपाल ने रविवार को ताकुला ब्लॉक के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण अंचलों का दौरा कर जन-समस्याएं सुनीं और ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी रोजमर्रा की दुश्वारियों को समझा।

अभियान के तहत पनेर गांव में आयोजित ‘जन मिलन’ कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की उपेक्षा और बदहाली का दर्द खुलकर सामने आ गया। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सोमेश्वर क्षेत्र से लगातार तीन बार भारतीय जनता पार्टी की विधायक रेखा आर्या के प्रतिनिधित्व के बावजूद उनका गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। देश की आजादी के दशकों बीत जाने के बाद भी पनेर गांव तक पक्की सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच सकी हैं, जिसके कारण ग्रामीण अत्यंत विषम परिस्थितियों में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  क्वांटम विवि रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 536 यूनिट रक्त एकत्र

जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. अजयपाल ने कहा कि लगातार तीन कार्यकाल तक सत्ता में रहने के बावजूद यदि किसी गांव में सड़क जैसी प्राथमिक आवश्यकता उपलब्ध नहीं है, तो यह जनप्रतिनिधि और शासन की विफलता को स्पष्ट करता है।

यह भी पढ़ें 👉  क्वांटम विवि रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 536 यूनिट रक्त एकत्र

उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इस बार क्षेत्र की जनता परिवर्तन के लिए पूरी तरह मन बना चुकी है। वे सोमेश्वर विधानसभा के सर्वांगीण विकास और पनेर सहित सभी उपेक्षित गांवों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  क्वांटम विवि रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 536 यूनिट रक्त एकत्र

इसके अलावा डॉक्टर अजय पाल में रविवार को थापला गांव में भी जनमिलन बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र बाराकोटी ताकुला ब्लॉक अध्यक्ष बहादुर सिंह मेहता, महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमा भंडारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक सिंह बोहरा, शंकर सिंह रावत, सुनील बाराकोटी, राजेंद्र प्रसाद टम्टा, दिनेश पिलख्वाल सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top