उत्तराखंड

Big breaking:- जंगल में टाइगर का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी वन विभाग। देखें वीडियो

चंपावत: जंगल में मिला टाइगर का शव, आपसी संघर्ष में मौत की आशंका

चंपावत। जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर एकहथिया नौले के पास एक बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल में बाघ का शव देखा और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

डीएफओ नवीन पंत और एसडीओ नेहा चौधरी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। डीएफओ पंत ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाघ की मौत आपसी संघर्ष में होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि बाघ नर था, जिसकी उम्र लगभग छह वर्ष और लंबाई सात फीट थी।

ग्रामीणों में दहशत :- 

ढकना गांव की कुछ महिलाएं जब लकड़ी लेने जंगल गईं, तो रास्ते में बाघ का शव देखकर सहम गईं। महिलाओं ने तुरंत ग्रामीणों को जानकारी दी, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। शव मिलने के बाद से ग्रामीणों में डर का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

बाघ के शव को चंपावत पशु अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीएफओ पंत ने बताया कि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा। उप प्रभागीय वनाधिकारी नेहा चौधरी को मामले की गहन जांच के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

वन विभाग ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

.

.

.

.

.

.

Next Video :-

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top