उत्तराखंड

दु:खद : पिकअप वैन खाई में गिरने से चार लोगों की मौत, नौ लोग गंभीर

Advertisements

ईटानगर : अरुणाचल प्रदेश के करा दादी जिले (Kra Daadi district) में एक पिकअप वैन सड़क से फिसल कर खाई में जा गिरी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए जिनमें से नौ लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस अधीक्षक दुसु कालिंग ने बताया कि दुर्घटना रविवार शाम की है, उस वक्त यात्री एक फेलोशिप कार्यक्रम में हिस्सा लेकर पालिन से ताली जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीनगर-देवप्रयाग हाईवे पर चल रहे सुधार कार्यों का सीएम ने किया निरीक्षण

उन्होंने बताया कि कुवा के पास कुमेय पुल से फिसलकर वाहन 20 मीटर गहरी खाई में गिर गया। उन्होंने बताया कि चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नौ गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं छह लोगों को हल्की चोटें आयी हैं। अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को ईटानगर भेजा गया है, अन्य लोगों का इलाज पालिन में चल रहा है। उन्होंने बताया कि वैन में सवार लोगों में वाहन चालक के अलावा अन्य सभी महिलाएं थीं।

यह भी पढ़ें 👉  CM ने किया हरिद्वार-बदरीनाथ हाईवे का स्थलीय निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों की पहचान बोहु पोयुम, निच नेनिआ, तोकु याची और गोदा यायाक के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने दुर्घटना और लोगों की मृत्यु पर शोक जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद देने की भी घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में सीएम का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top