उत्तराखंड

दु:खद : यहां अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम। देखें वीडियो

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

देहरादून से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है जहां रविवार के दिन अलग-अलग दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई।

थाना पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत शनि मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक सवार व्यक्ति ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिसमें सड़क हादसे में व्यक्ति और बाइक सवार दोनों छात्रों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक मिला, एक की तलाश युद्धस्तर पर

पुलिस के मुताबिक दूसरा मामला थाना वसंत विहार क्षेत्र के अंतर्गत बल्लीवाला फ्लाईओवर का है, जहां तेज रफ्तार बाइक सवार रेलिंग से टकरा गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे स्थानीय पुलिस की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वन्देमातरम विरोधी सोच में ही दिमागी नक्सल पनप सकता है : भट्ट

बता दें कि आज सुबह शनि मंदिर जीएमएस रोड पर बाईक सवार गौतम ने सड़क पार करने वाले एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। वहीं इस हादसे में रघुवीर ठाकुर (65) निवासी निरंजनपुर और बाइक सवार गौतम (दून पीजी बीएससी का छात्र ) निवासी मिजोरम की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  टनल हादसा: रेस्क्यू अभियान में तेजी और बेहतर समन्वय के निर्देश, 12 सकुशल निकाले गए

वहीं इस घटना की सूचना पर थाना पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने दूसरे बाइक सवार युवक नियोन चकमा (20) को हॉस्पिटल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। युवक नियोन हिमगिरी कॉलेज सेलाकुई का छात्र था।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top