Ad Ad
उत्तराखंड

दहशत (Panic) : यहां भालू के हमले से दो महिलाओं सहित चार लोग घायल, ग्रामीणों में दहशत

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड में वन्यजीव मानव संघर्ष की घटनाएं लगातार तेजी से बढ़ रही है, वहीं आए दिन बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक गुलदार के हमले के बाद अब ग्रामीणों इलाकों में भालू के हमले तेजी से बढ़ रहे हैं।

बता दें कि जखोली ब्लॉक के भटवाड़ी गांव में मंगलवार को भालू ने घास काट रही (30) वर्षीय रेखा देवी एवं (44) वर्षीय सरोजिनी देवी पर अचानक हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भिजवाया गया। जहां उन दोनों का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सगा भाई ही निकला बड़े भाई का कातिल, आरोपी गिरफ्तार

वहीं दूसरी तरफ सतपुली के चौमासूगाड़ गांव में घास लेने गए नेपाली मूल के (54) वर्षीय धीरू बडोला पर भालू ने अचानक हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से उत्तराखण्ड बनेगा साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री

उधर मोरी विकासखंड के गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के मसरी गांव में मूनमुरी सिंह (66) वर्ष पुत्र नरजी राम अपने सेब के बगीचों की देखभाल करने डगंणीच तोक में जा रहे थे, तभी अचानक रास्ते में भालू ने उन पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार : डॉ रावत
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top