उत्तराखंड

स्वतंत्रता देती है कर्तव्य निभाने की जिम्मेदारी

  • स्वतंत्रता देती है कर्तव्य निभाने की जिम्मेदारी
देहरादून। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन डॉ. राखी घनशाला ने कहा कि स्वतंत्रता हमें केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाने की जिम्मेदारी भी देती है।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में राष्ट्रध्वज फहराने के बाद डॉ. राखी घनशाला स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सच्ची देशभक्ति तिरंगे के प्रति सम्मान से आगे बढ़कर हमारे कर्मों में दिखाई देनी चाहिए। आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि विकसित और सशक्त भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा अपनी प्रतिभा और शिक्षा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ेगा। डॉ. राखी ने छात्रों से आह्वान किया कि वे ज्ञान को अपनी शक्ति बनाकर नए विचारों, नवाचार और ईमानदार प्रयासों के माध्यम से समाज और देश की चुनौतियों का समाधान खोजें।
इस अवसर पर प्रस्तुत देशभक्ति के गीतों के लिए डॉ. राखी घनशाला ने टीम स्वतंत्र और टीम हार्मोनिक्स को 25-25 हजार रुपये के पुरस्कार देने की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रभारी कुलपति डॉ. तबस्सुम नकवी, कुलसचिव डॉ. ज्योति छाबड़ा, डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हिमानी बिंजोला ने किया।
यह भी पढ़ें 👉  श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकार : मंत्री कौशिक
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top