उत्तराखंड

ब्रेकिंग : जनता के सेवक बने गणेश जोशी (Ganesh joshi), आपदा प्रभावित लोगों को बांटी राहत सामग्री

Advertisements

*सरखेत में आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित करते मंत्री गणेश जोशी*

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देर सांय एक बार फिर सरखेत, देहरादून के आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। वह रेस्क्यू केंद्र मालदेवता के ‘शिव जूनियर हाईस्कूल’ में पहुंचे, मंत्री गणेश जोशी ने यहां आपदा प्रभावित परिवारों को राशन, कपड़े, बिस्तर, बर्तन आदि अभी आवश्यक राहत सामग्री वितरित की।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में सीएम का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब

मंत्री गणेश जोशी ने प्रभावितों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भी भरोसा दिलाया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि, इस मुश्किल घड़ी में सरकार पीड़ितों के साथ है और उनका जीवन दोबारा सुचारू रूप से शुरू करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

राहत सामग्री के रूप में चादर एवं तकिया, प्रेशर कुकर, पतीले, कढ़ाई, तवा, चकला एवं बेलन, छाते, थाली, गिलास, कटोरी, आटा छन्नी, करछी, ट्रैक सूट, महिला सूट, बच्चों के कपड़े, चप्पले, चम्मच, चाकू, मोमबत्ती, माचिस, टॉर्च, कंबल, बाल्टी, मग, स्ट्रेचर, गद्दे, चारपाई, गैस सिलेंडर, रेगुलेटर, रबर ट्यूब, हॉट प्लेट सिंगल बर्नर वितरित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीनगर-देवप्रयाग हाईवे पर चल रहे सुधार कार्यों का सीएम ने किया निरीक्षण

इन परिवारों को बांटी राहत सामग्री:

दिनेश कोटवाल पुत्र पूरण सिंह, राजेश पुत्र प्रेम दास, सुरेश पुत्र प्रेम दास, सुभाष पुत्र प्रेम दास, संजय पुत्र जसपाल, सोहन लाल पुत्र देवदास, मनोज पुत्र शूरवीर सिंह, दीपक पुत्र कंवर सिंह पवार, सोहनी देवी पत्नी कंवर सिंह, दिनेश पुत्र बचन सिंह कैंतुरा, रमेश कैंतुरा पुत्र बलबीर सिंह कैंतुरा, विक्रम सिंह पंवार पुत्र मातवर सिंह, अभिषेक कोटवाल पुत्र दिनेश कोटवाल, अंकित कोटवाल पुत्र दिनेश कोटवाल, सुखपाल पुत्र जसपाल।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने देवप्रयाग के निकट सुलभ शौचालय का किया औचक निरीक्षण

इस अवसर पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष शमसेर सिंह बिष्ट, ज़िला पंचायत सदस्य बीर सिंह चौहान, अपर ज़िलाधिकारी केके मिश्रा, अपर सिटी मजिस्ट्रेट मायाराम जोशी, तहसीलदार सोहन सिंह रांगर, मनजीत रावत, प्रधान संजय क़ोटवाल, प्रधान दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top