उत्तराखंड

ब्रेकिंग : मसूरी विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्धित विकास कार्यो की समीक्षा बैठक लेते गणेश जोशी। अधिकारियों को दिये अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

शनिवार को काबीना मंत्री एवं मसूरी से विधायक गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्धित विकास कार्यो की प्रगति समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़कों के निर्माण कार्य सम्बन्धी योजनाओं को प्राथमिकता पर लेते हुए काम करें।

देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित अपने शासकीय आवास में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने मानसून सीजन के दृष्टिगत सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश भी दिये।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पिछली बरसतों के समय बाढ़, भूस्खलन हुआ है, ऐसे स्थानों को चिन्हित कर वहां के लिए विशेष अलर्ट जारी किया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अर्न्तगत बार्लोगंज चामासारी, क्यारा धनौल्टी, मोटीधार मसराना, बुरासखण्डा गढ़ जैसी महत्वपूर्ण सड़कों के अनुमति एवं निर्माण सम्बन्धी कार्यो में तेजी लाने को भी कहा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश से नवनियुक्त केंद्रीय पदाधिकारियों का सांगठनिक अनुभव पार्टी को मजबूत करेगा : भट्ट

जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि रिस्पना एवं बिन्दाल नदी सहित गल्जवाड़ी एवं खैरी मान सिंह क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्यो के लिए सिंचाई विभाग से समन्वय बनाकर कार्य किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  आईएसबीटी-मॉल का होगा कायाकल्प : बंशीधर तिवारी

इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 आर राजेश कुमार, डीएफओ मसूरी कहकंशा नसीम, लोनिवि के ईई डीसी नौटियाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, पूनम नौटियाल, वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल, पार्षद संजय नौटियाल, सत्येन्द्र नाथ, चुन्नीलाल आदि उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top