उत्तराखंड

यूएई में नौकरी का सुनहरा मौका

  • यूएई में नौकरी का सुनहरा मौका, 27 युवाओं का चयन
  • विदेश रोजगार प्रकोष्ठ की प्लेसमेंट ड्राइव में 80 से अधिक अभ्यर्थियों ने लिया भाग

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की पहल रंग लाई है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून में मंगलवार को आयोजित ओवरसीज प्लेसमेंट ड्राइव में यूएई के आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) क्षेत्र के लिए 27 युवाओं का चयन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देश के विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री

‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना’ के तहत संचालित विदेश रोजगार प्रकोष्ठ ने भर्ती एजेंसी 2COMS के माध्यम से यूएई के होटल एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए। प्लेसमेंट ड्राइव में उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों से 80 से अधिक युवाओं ने भाग लिया और रोजगार के लिए अपनी दावेदारी पेश की।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने किया दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र का शुभारंभ

साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद 27 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित युवाओं को आगे की औपचारिकताएं पूरी कर यूएई में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने प्रदेशवासियों को दी ''स्वतंत्रता दिवस'' की शुभकामनाएँ

उपनिदेशक सेवायोजन चन्द्रकांता के निर्देशन में आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और वैश्विक रोजगार से जोड़ना रहा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top