उत्तराखंड

अच्छी खबर : रोजगार मेले में उमड़ा बेरोजगारों का सैलाब

देहरादून। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून में लघु रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 12 प्रतिष्ठित कंपनियों और नियोजकों ने भाग लिया। रोजगार मेले में कुल 282 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईए और पीएफआरडीए ने आयोजित किया जागरूकता सत्र

साक्षात्कार के बाद विभिन्न कंपनियों ने 39 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया, जबकि 23 अभ्यर्थियों को दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए चुना गया।

इस मेले में एकेडमिक प्राइवेट लिमिटेड, निर्माण ऑर्गेनाइजेशन, विंडलास बायोटेक, एनआईटीटी लिमिटेड, भारती एयरटेल, एसआईएस इंडिया, जीनस पावर, आईपीसीए लेबोरेटरीज, अडेको, एचडीएफसी लाइफ, आरएसपीएन इंजीनियरिंग और प्रोडूस लिमिटेड सहित 12 कंपनियों ने मार्केटिंग, टेलीकॉलर, क्यूए-क्यूसी, रिटेल, वायरमैन, सिक्योरिटी, टेक्नीशियन, प्रोडक्शन, हाउसकीपिंग और एसोसिएट समेत विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की।

यह भी पढ़ें 👉  ईडी की पूछताछ के बाद शहीदों को नमन करने पहुंचे हरीश रावत

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि ऐसे रोजगार मेलों का उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें कंपनियों से सीधे जोड़ना है।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विश्वविद्यालय में धूमधाम से मना विश्व फार्मासिस्ट दिवस
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top